{"_id":"5e4447d38ebc3ee5c17369bc","slug":"hapur-news-garh-news-gbd194092626","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल आईडी दिखाने पर नहीं देना पड़ेगा टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल आईडी दिखाने पर नहीं देना पड़ेगा टोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकल आईडी दिखाने पर नहीं देना पड़ेगा टोल
गढ़मुक्तेश्वर। एसडीएम, टोल प्रबंधन और क्षेत्रीय लोगों की बैठक में काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार पालिका क्षेत्र के लोगों के हक में निर्णय हुआ। आईडी प्रूफ दिखाने पर क्षेत्रीय लोगों को टोल नहीं देना होगा।
नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट स्थित टोल प्लाजा पर पालिका क्षेत्र के लोगों से टोल वसूली के खिलाफ पिछले 15 दिनों से क्षेत्रीय लोग आंदोलन कर रहे थे। पांच फरवरी को गढ़ व्यापार संघ अध्यक्ष कमल त्यागी के आह्वान पर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन भी किया गया था। लेकिन प्रशासन समेत टोल प्रबंधन का कोई अधिकारी उनसे वार्ता करने के लिए नहीं पहुंचा। जिसके चलते 10 फरवरी को हाईवे पर रूट डायवर्जन की चेतावनी दी गई, जिसके बाद नौ फरवरी को एसडीएम ने क्षेत्रीय लोगों और टोल कंपनी के डीजीएम प्रमोद शुक्ला के साथ बैठक की, लेकिन बैठक बेनतीजा रही। वहीं एसडीएम विजयवर्धन तोमर और सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। जिसके चलते रूट डायवर्जन स्थगित कर दिया गया। बुधवार को एक बार फिर एसडीएम कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय लोग और प्रमोद शुक्ला भी मौजूद रहे। जिसमें पालिका क्षेत्र के निवासियों को लोकर आईडी प्रूफ दिखाने पर टोल से मुक्त करने का निर्णय लिया गया। एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि बिना फास्टैग वाली लेन से निकलने पर पालिका क्षेत्र के लोगों को आईडी प्रूफ दिखाना होगा, जिसके बाद उनसे टोल नहीं वसूला जाएगा। इस निर्णय के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
बैठक में कमल त्यागी, हरीश पुरुषोत्तम, चौधरी रिजवान अहमद, हेमंत गौड़, आनंद भाटी, महताब चौधरी, कृष्णवीर सिंह गब्बर, मनोज गोयल, अरुण त्यागी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।