{"_id":"5e4447d28ebc3ee5ac312f8b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd194039796","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव अल्लाबख्शपुर के मुख्य रास्ते पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव अल्लाबख्शपुर के मुख्य रास्ते पर जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अल्लाबख्शपुर के मुख्य रास्ते पर जलभराव
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट के निकट बसे गांव अल्लाबख्शपुर के मुख्य रास्ते पर जल भराव से ग्रामीणों समेत राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की।
गढ़ ब्लॉक क्षेत्र का गांव अल्लाबख्शपुर ब्रजघाट के पास स्थित है। अल्लाबख्शपुर से बागडपुर को जाने वाले मुख्य रास्ते पर गंदे पानी की निकासी की उपयुक्त व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते आबादी का गंदा पानी रास्ते में भरा हुआ है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों के ग्रामीण ब्रजघाट आने-जाने के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन जलभराव आवागमन में मुसीबत खड़ी कर रहा है। ग्रामीणों ने कई बार प्रधान समेत प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो ब्लॉक का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीण मोहित का कहना है कि मुख्य रास्ता होने की वजह से यहां से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। जलभराव व गंदगी होने से लोग परेशान है। वहीं संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। जिसकी शिकायत कई बार प्रधान से भी की जा चुकी है, फिर भी कोई निस्तारण नहीं हो रहा।
विज्ञापन
रिंकू कुमार का कहना है कि उक्त रास्ते पर तीन स्कूल स्थित है। प्रतिदिन गांव के सैकड़ों बच्चे रास्ते से आवागमन करते हैं, लेकिन जलभराव होने से स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बच्चों के साथ हादसा होने की संभावना भी बनी रहती है। सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
भोपाल सिंह का कहना है कि गंगा यात्रा के दौरान सीडीओ ने रास्ते का निरीक्षण किया था, जिन्होंने जल्द उक्त रास्ते की मरम्मत और नाला निर्माण कराने की हिदायत दी थी। लेकिन सीडीओ के निर्देश के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
गांव प्रधान रजिया बेगम का कहना है जल्द ही नाले का निर्माण कराकर जलभराव की समस्या को दूर करा दिया जाएगा।