फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा यात्रा का गढ़ में भव्य स्वागत हुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गंगा की निर्मलता एवं स्वच्छता की ली शपथ
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में तीन घंटे की देरी से पहुंची गंगा यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। रिमझिम बरसात के बीच भी भाजपाइयों समेत क्षेत्रीय लोग यात्रा के स्वागत के लिए डटे रहे। जैसे ही रथ यात्रा गंगानगरी पहुंची पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सीएम दिनेश शर्मा ने लोगों को गंगा की निर्मलता और स्वच्छता में योगदान की शपथ भी दिलाई। इसके बाद उन्होंने अन्य केंद्रीय व राज्य मंत्रियों के साथ गंगा आरती में भाग लिया।

जनपद बिजनौर के मखदूमपुर से उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के नेतृत्व में आरंभ होकर चली गंगा यात्रा मंगलवार की दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर गढ़ क्षेत्र के गांव नानपुर पहुंची। जहां यात्रा के स्वागत के लिए जनपद के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम सिंह, जिला महामंत्री प्रमोद जिंदल, हापुड़ नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत के नेतृत्व में हजारों की भीड़ रिमझिम बारिश के बावजूद भी डटी रही। यात्रा के नानपुर पहुंचने पर भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद यात्रा का काफिला गढ़-ब्रजघाट के लिए रवाना हुआ। जिसका विभिन्न स्थानों पर डीएम पब्लिक स्कूल के छात्रों समेत ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हाईवे से होते हुए गंगा यात्रा ब्रजघाट स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची। जहां गंगा तट पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री जरनल वीके सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल शर्मा, सुरेश राणा, चेतन चौहान, साध्वी निरंजन ज्योति समेत भाजपाइयों ने मां पूजन अर्चना कर आरती में भाग लिया। जिसके बाद गंगा तट पर बने मंच पर डिप्टी सीएम समेत केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्रियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री ने सभी लोगों से जाति-धर्म का बंधन तोड़कर गंगा को निर्मल, अविरल और स्वच्छ बनाने में दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा करते हुए लोगों को अभियान में सहयोग जारी रखने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास से गंगा तट पर स्थित करीब सभी गांव ओडीएफ हो चुके हैं। कूड़े का सुनियोजित ढंग से प्रबंधन किया जा रहा है। ताकि गंगा हमेशा साफ-स्वच्छ और निर्मल बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed