फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा यात्रा के दौरान रहेगा रूट डायवर्जन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गंगा यात्रा के दौरान रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा यात्रा के दौरान जाम की संभावना और यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में रूट डायवर्जन रहेगा। जिसके चलते राहगीरों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे गंगा यात्रा क्षेत्र के गांव नानपुर पहुंचेगी। जहां से यात्रा का काफिला गढ़-मेरठ रोड से होते हुए गढ़-चौपला पहुंचेगा। गढ़-चौपला से पुरानी दिल्ली रोड ओवरब्रिज से होते हुए नेशनल हाईवे पर स्याना चौराहे पर यात्रा पहुंच जाएगी। जहां से अल्लाबख्शपुर होकर ब्रजघाट के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि यात्रा की सुरक्षा और जाम की समस्या से निजात पाने के लिए साढ़े नौ बजे जनपद मेरठ के किठौर क्षेत्र से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर भी रूट डायवर्जन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--रूट डायवर्जन की रूपरेखा
सीओ ने बताया कि सुबह नौ बजे से मेरठ से गढ़ की तरफ आने वाले वाहनों को किठौर से हापुड़ होते हुए नेशनल हाईवे पर डायवर्ट किया जाएगा।
वहीं मुरादाबाद और गढ़ से मेरठ की तरफ जाने वाले वाहनों को सिंभावली होते हुए नहर पटरी से किठौर की तरफ निकाला जाएगा।
सीओ ने बताया कि यात्रा के दौरान नेशनल हाईवे पर भी आधा घंटे के लिए वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। जिसमें सिंभावली और गजरौला से वाहनों को दूसरे रास्तों पर भेजा जाएगा।

ब्रजघाट से स्याना-बुलंदशहर रोड पर यात्रा के पहुंचने पर भी वाहन चालकों को रूट डायर्वजन का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्याना से बीबीनगर होते हुए हापुड़ की तरफ वाहनों को निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed