फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तहसीलदार के तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तहसीलदार के तबादले पर अड़े अधिवक्ता, बहिष्कार जारी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। अभद्रता और कार्यों में ढिलाई को लेकर तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं की हड़ताल लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। तहसीलदार का तबादला न होने तक अधिवक्ताओं ने हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
तहसीलदार सुरेंद्र सिंह पर अभद्रता और कामकाज में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को गढ़ बार एसोसिएशन और बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अधिवक्ताओं ने कामकाज बंद कर हड़ताल कर दी थी। अधिवक्ताओं ने एसडीएम से भी तहसीलदार के तबादले की मांग की, लेकिन एसडीएम द्वारा कोई ठोस आश्वासन न मिलने पर अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। जिन्होंने एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया और तहसीलदार कार्यालय में तालाबंदी कर दी। बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष केएल चौहान और गढ़ बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुंवरपाल के नेतृत्व में दोनों गुटों के वकील शुक्रवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं का कहना है कि लगातार चार दिनों ने हड़ताल और आंदोलन के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। जिससे अधिवक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। केएल चौहान और कुंवरपाल सिंह ने तहसीलदार का तबादला न होने तक एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट के बहिष्कार और हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन

इस मौके पर बलराज त्यागी, सुबोध त्यागी, सुशील कुमार दहिया, कलीम खां, शरीफ अहमद, जितेंद्र भाटी, सुहेल, शाकिर अली, जाहिद अली, कृष्ण कुमार प्रजापति, सलाउद्दीन, प्रमोद, हरिशंकर, नरेंद्र गुप्ता, आनंद भाटी, मिलिन कुमार, कैलाश कुमार, अंकित, रामेश्वर, बीबी गर्ग आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed