फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जल स्तर बढने से अस्थाई घाटों पर पहुंचा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जल स्तर बढ़ने से अस्थाई घाटों पर पहुंचा पानी, हड़कंप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते गढ़ और ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो गई। जिससे गंगा के टापू पर बने अस्थाई घाटों में पानी भरने लगा है। लेकिन पुलिस-प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
पहाड़ों समेत मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते शनिवार की देर शाम गढ़ और ब्रजघाट क्षेत्र में अचानक गंगा के जल स्तर में करीब एक फीट की बढ़ोतरी हो गई है। जिससे बीच टापू पर बने अस्थाई घाटों में पानी भरना शुरू हो गया है। वहीं खादर क्षेत्र के कई गांवों में गंगा के टापू पर बोई गई पॉलेज की फसल भी गंगा की जलधारा में बह निकली। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि गंगा जल स्तर कम होने के दौरान गंगा के बीच में रेतीले टाूप बन जाते हैं। जिनपर कुछ लोग अस्थाई तौर पर घाटों का निर्माण कर लेते हैं। अस्थाई घाट बनने के बाद एकांत होने के चलते बहुत से श्रद्धालु नावों द्वारा उन घाटों पर पहुंचकर गंगा स्नान करते हैं। लेकिन जल स्तर में अचानक हुई बढ़ोतरी के चलते अस्थाई घाटों में जलभराव होना शुरू हो गया है। जिसके चलते अस्थाई घाटों पर हर समय हादसे की संभावना बनी हुई है। क्योंकि अस्थाई घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए बेरिकेडिंग समेत सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं हो पाता है। लेकिन पुलिस और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि गंगा के टापू पर बने अस्थाई घाटों को जल्द ही हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed