{"_id":"5dab56798ebc3e93c95f31c1","slug":"hapur-news-garh-news-gbd186759955","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई
विज्ञापन
हत्यारोपियों के डर से पीड़ित परिवार ने किया पलायन
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के फ रीदपुर गोसाई में युवक की हत्या में नामजद आरोपियों की धमकी के डर से पीड़ित परिवार ने गांव से पलायन कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्या के आरोप में 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन पर मुकदमा वापस लेने को डराया धमकाया जा रहा है। पुलिस ने जानबूझकर चार्जशीट में धाराएं भी बदल दी है। अपने परिवार की जान माल की सुरक्षा के चलते उन्होंने पलायन किया है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर गोसाई निवासी महेंद्र सिंह के बेटे विकास उर्फ विक्की (20 वर्ष)का शव दो अगस्त की दोपहर कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला था। महेंद्र के अनुसार बेटे का शव छत के कुंदे पर फंदे से लटका हुआ था और उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। पीड़ित ने पुरानी रंजिश के चलते अपने तअेरे भाई राजपाल सिंह समेत सोनू, मोनू, राकेश, अरुण, सतेंद्र, कुलदीप, देवेंद्र, सुभाष, मोमेंद्र, शिवकुमार, गुड्डू, विक्रम के खिलाफ हत्या कर साजिशन शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। महेंद्र ने बताया कि उसकी अपने तअेरे भाई से भूमि विवाद को लेकर काफी समय से रंजिश चली आ रही है।
विकास की हत्या को ढाई माह से भी अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन सिंभावली पुलिस अभी तक एक भी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिसके चलते आरोपियों और उनके परिजनों के हौसले बुलंद हैं। वहीं पीड़ित और उसके परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह का कहना है कि गिरफ्तारी न होने के चलते आरोपी खुले घूम रहे हैं। हत्यारोपी और उनके परिजन लगातार उनपर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे है। मुकदमा वापस न लेने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी भी दे रहे हैं। जिससे वह और उसका परिवार बुरी तरह डरा हुआ। कई बार थाने में शिकायत करने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते परिजनों की सुरक्षा के मद्देनजर वह अपने परिजनों समेत पशुओं को लेकर जनपद बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र स्थित गांव रिठावली स्थित अपनी ससुराल चला गया है।
क्या कहते हैं सिंभावली थाना प्रभारी
सिंभावली थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ओजस्वी का कहना है महेंद्र गुलावठी क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है, जो काम काज के सिलसिले में अपने परिवार को लेकर रिठावली जाकर रहने लगा है। पलायन की बात अफवाह मात्र है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की गई, जिसमें सच्चाई सामने आने पर 302 से हटाकर धारा 306 में मुकदमा तरमीम कर चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। कई बार आरोपियों की तलाश में दबिश की गई, लेकिन कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लग सके हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।