{"_id":"5d9397c68ebc3e014a68991d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd185567950","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की मासिक पंचायत में विभिन्न मुद्दे उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की मासिक पंचायत में विभिन्न मुद्दे उठे
विज्ञापन
किसानों ने गन्ना समिति सचिव को बनाया बंधक, दी चेतावनी
गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू की मासिक पंचायत में मिल प्रबंधन पर रिपोर्ट होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान भड़के किसानों ने गन्ना समिति सचिव को बंधक बना लिया। किसानों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी भी दी। मौके पर शाम को डीसीओ के बकाया भुगतान जल्द कराने के आश्वासन के बाद किसानों ने गन्ना समिति सचिव को बंधनमुक्त किया।
सिंभावली में मिल गेट पर मंगलवार को भाकियू की मासिक पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत की अध्यक्षता ताज खां और संचालन मंडल उपाध्यक्ष हबीब चौधरी ने किया। मौके पर मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि गन्ना विभाग सचिव द्वारा सिंभावली शुगर मिल प्रबंधन और मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी न तो कोई गिरफ्तारी संभव हुई और न ही कोई कार्रवाई की गई, जिसके चलते किसानों में रोष है। मिल प्रबंधन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं और किसानों ने गन्ना समिति सचिव राकेश पटेल को बंधक बनाकर धरना स्थल पर बैठा लिया और अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा कर दी।
करीब एक घंटे बाद धरना स्थल पहुंचे डीसीओ ओमप्रकाश ने बताया कि मिल के अधिकारी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। किसानों ने डीसीओ से हर हाल में मिल अधिकारियों की गिरफ्तारी और मिल का पेराई सत्र समय से चालू कराए जाने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। जिला उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, जिला महासचिव दिनेश त्यागी ने कहा कि बिजली निगम द्वारा किसानों के नलकूपों और घरेलू कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान न मिलने तक यदि किसी भी किसान का कनेक्शन काटा गया, तो भाकियू गढ़ डिवीजन की तालाबंदी कर आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदार कुंवर सिंह और जिला उपाध्यक्ष प्रधान अय्यूब अली ने कहा कि किसानों को गन्ना पर्ची समय से उपलब्ध कराई जाएं। शाम चार बजे डीसीओ के बकाया भुगतान जल्द कराए जाने के आश्वासन पर गन्ना समिति सचिव को बंधनमुक्त किया गया।
विज्ञापन
दिवंगत किसान को दी श्रद्धांजलि
फोटो 17
- पंचायत के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांव दौताई निवासी किसान भगवत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। दिनेश खेड़ा ने कहा कि बीमारी के चलते उपचार के दौरान भगवत सिंह की मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने कहा भगवत सिंह किसानों के हितैषी थे। मौके पर इफ्तेखार खां, चमन सिंह, श्याम सुंदर त्यागी, प्रमोद त्यागी, कैप्टन राजेश चौधरी, पीके वर्मा, फूल सिंह चौहान, इकराम खां, सुखपाल सिंह, मुकेश चौधरी, साहिल खां, गजेंद्र सिंह, बिजेंद्र कुमार, छोटे सिंह, तशरीफ अली मौजूद रहे।