{"_id":"5d7e86258ebc3e93cb764a4a","slug":"hapur-news-garh-news-gbd184464574","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर ही मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर ही मौत हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर रविवार की देर शाम तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार की देर शाम गांव अल्लाबख्शपुर के सामने दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक 60 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने कार समेत भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए कार को टोल प्लाजा पर रोक लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि मृतक चेक की शर्ट और ब्राउन कलर की पैंट पहने हुए था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। कार को कब्जे में लेकर चालक समेत उसके साथी को हिरासत में ले लिया गया है।