फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एक घंटा 40 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही संपर्क क्रांति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
एक घंटा 40 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही संपर्क क्रांति
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली रेलवे स्टेशन के कंट्रोल पैनल में तकनीकी खराबी के चलते संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटा 40 मिनट पर स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं दो अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।

मुरादाबाद से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन रविवार की दोपहर करीब एक बजकर 25 मिनट पर सिंभावली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। लेकिन स्टेशन पर लगे पैनल में तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन को रोकना पड़ा। छोटे स्टेशन पर ट्रेन रूकने से उसमें सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन एक घंटा 40 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इसी बीच मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन करीब छह मिनट और अवध असम एक्सप्रेस को भी करीब 10 मिनट आउटर पर रोकना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक रामपाल मीणा ने बताया कि कंट्रोल पैनल में तकनीकी खराबी आने के चलते संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को स्टेशन पर रोकना पड़ा। जिसकी सूचना हापुड़ स्टेशन को दी गई। जहां से आए तकनीकी कर्मचारियों ने कंट्रोल पैनल को ठीक किया। जिसके बाद संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रेन एक घंटा 40 मिनट स्टेशन पर रुकी रही। वहीं राजधानी एक्सप्रेस और अवध असम एक्सप्रेस को भी आउटर पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed