फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सीवर लाइन और क्षतिग्रस्त सड़क से लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
क्षतिग्रस्त सड़क से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला उपाध्याय नगर में सीवर लाइन डाले जाने के दौरान तोड़ी गई सड़क की मरम्मत न होने से लोग परेशान हैं। जिन्होंने जल निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।
गढ़ पालिका क्षेत्र के मोहल्ला उपाध्याय नगर वार्ड-12 के लोगों ने रविवार को जल निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिनका कहना है कि मोहल्ले में करीब छह माह पहले सीवर लाइन बिछाई गई थी, जिसमें ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। जिससे कई स्थानों पर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वहीं कई स्थानों पर सीवर लाइन के मैनहोल भी सड़के लेबिल से ऊंचे हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। वहीं सीवर लाइन डाले जाने के दौरान क्षतिग्रस्त की गई सड़कों की मरम्मत भी अभी तक नहीं हो सकी है। क्षतिग्रस्त सड़क और नालियों के चलते जलभराव हो रहा है। जिससे आवागमन में भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। वहीं मच्छर-मक्खियों और बदबू का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत और सीवर लाइन के मैनहोल दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में बब्लू उपाध्याय, नीरज शर्मा, अमर ठाकुर, बंटी ठाकुर, छोटे मिस्त्री, प्रिया, दक्ष, गीता, आदेश, अंजली समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

एसडीएम विजय वर्धन तोमर का कहना है कि जल निगम के ठेकेदार को सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का निर्देश दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed