{"_id":"639cc1190e34df204b535a66","slug":"hapur-hapur-news-gbd249304514","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हापुड़ ठहरने वाली तीन जोड़ी ट्रेन रद्द, दो ट्रेनों का बदला गया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हापुड़ ठहरने वाली तीन जोड़ी ट्रेन रद्द, दो ट्रेनों का बदला गया समय
विज्ञापन
हापुड़ ठहरने वाली तीन जोड़ी ट्रेन रद्द, दो ट्रेनों का बदला गया समय
हापुड़। दिल्ली मंडल के पटेल नगर में रेलवे द्वारा प्री नॉन और नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। तीन जोड़ी ट्रेनों को 21 दिसंबर तक के लिए रद्द किया गया है। जबकि दो ट्रेनों के संचालन के समय में बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे लगातार ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा रहा है। इसके लिए युद्ध स्तर पर ट्रैक का मरम्मत कार्य और नॉन इंटर लॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसके बाद मुरादाबाद से दिल्ली तक ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाकर 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक कर दिया जाएगा। मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब दिल्ली के पटेल नगर में नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य शुरू किया गया है। जिसके कारण मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 04349 15 से 20 दिसंबर और 04350 19 से 24 दिसंबर तक के लिए रद्द रहेगी। इसके अलावा नई दिल्ली से बरेली जाने वाली गाड़ी संख्या 14316-14315 इंटर सिटी एक्सप्रेस 22 दिसंबर तक, दिल्ली से बरेली तक जाने वाली गाड़ी संख्या 04303-04304 एक्सप्रेस ट्रेन 21 दिसंबर तक रद्द रहेगी। वहीं, भुज से बरेली जाने वाली गाड़ी संख्या 14312 भुज स्पेशल ट्रेन 21 दिसंबर तक 6.50 बजे संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 14321 भुज स्पेशल ट्रेन 19 दिसंबर को 8.45 बजे संचालित की जाएगी।
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रेलवे स्टेशन पर लगातार अनाउंसमेंट कराया जा रहा है।