फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur got its first cyber police station

Hapur News: हापुड़ को मिला पहला साइबर थाना, ठगी के मामलों का तेजी से हो सकेगा निस्तारण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hapur got its first cyber police station
साइबर थाने के उद्घाटन के दौरान मौजूद लोग। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। जिले को पहले साइबर थाने की सौगात मिल गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 57 अन्य जिलों के साथ हापुड़ के भी साइबर थाने का बुधवार को वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान डीएम व एसपी थाने पर मौजूद रहे। अलग से साइबर थाना बनने के बाद इस तरह के अपराधों की रोकथाम में तेजी आ सकेगी। पिछले दो माह में साइबर ठगी के करीब 100 मामले दर्ज हुए हैं।

एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि थाना अभी अस्थाई रूप से साइलो प्रथम चौकी में स्थापित किया गया है। साइबर ठगी के शिकार लोगों को एक छत के नीचे त्वरित समाधान देने का प्रयास किया जाएगा। निर्माण कार्य जारी है। जल्द ही थाने को धौलाना में स्थाई रूप से स्थापित किया जाएगा। अस्थाई भवन में बने साइबर थाने को 19 लोगों का स्टाफ मिला है। थाना प्रभारी निरीक्षक के साथ दो उप निरीक्षक और बाकी हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल का स्टाफ है। थाने को अत्याधुनिक उपकरण से लैस किया गया है। स्थाई भवन में जाने के बाद इसे और अधिक आधुनिक किया जाएगा। जिससे साइबर ठगी के लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रेरणा शर्मा, एएसपी राजकुमार अग्रवाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, ललित कुमार, मनोज सिंहल, प्रदीप, राजीव गर्ग, सुमित कंसल, अरविंद शर्मा, गौरव रुडक़ीवाल, मोहन सिंह, हिमांशु, प्रमोद जिंदल सोनू बंसल, दिनेश गुप्ता काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल में बढ़ गए साइबर ठगी के चार गुना मामले

कोराना काल के बाद से साइबर ठगी के मामले बढ़े हैं। डिजिटल लेन-देन और मोबाइल बैंकिंग के दौर में साइबर अपराधी बेलगाम हो गए हैं। ग्राहक सेवा केंद्र, पेंशन, बिजली बिल, लोन ऐप, पार्सल, फ्रेंचाइजी, फेक बेटिंग ऐप, क्रिप्टो इंवेस्टमेंट्स के नाम पर साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं। करीब-करीब हर दिन जनपद में लोग साइबर ठगी के शिकार होते हैं। अधिकांश मामलों में ठगी मोबाइल फोन के जरिए ही होती है। साइबर अपराधी लोगों को झांसे में लेकर निजी जानकारी हासिल कर लेते हैं।




एक लाख से कम की ठगी को संंबंधित थानों में कराएं दर्ज

एसपी ने बताया कि साइबर थाने में कंप्यूटर व अन्य आधुनिक तकनीक से लैस उपकरण लगवाए गए हैं। जनपद भर में साइबर ठगी के शिकार पीड़ित साइबर थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसमें एक लाख से कम तक की ठगी के शिकार लोग किसी भी थाने में शिकायत कर सकते हैं, जबकि इससे अधिक की ठगी के मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई जा सकेगी। साइबर ठगी का शिकार लोग शासन के टोल फ्री नंबर 1930 पर त्वरित शिकायत भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed