फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

विकास कार्यों में की धांधली, तो नहीं होगा भुगतान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur
विकास कार्यों में की धांधली, तो नहीं होगा भुगतान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका द्वारा 15वें वित्त आयोग से एक दर्जन से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है, इन सड़कों के निर्माण में कहीं भी लापरवाही या अनियमितताएं मिलती हैं तो ठेकेदारों का भुगतान नहीं होगा। इस संबंध में ईओ ने ठेकेदारों को नोटिस जारी कर कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

नगर पालिका ईओ संजीवनराम यादव ने बताया कि नगर की एक दर्जन सड़कों का नव निर्माण कराया जा रहा है। जिनकी समीक्षा डीएम मेधा रूपम खुद कर रहीं हैं। ईओ ने बताया कि यदि सड़कों के निर्माण में कहीं भी लापरवाही या अनियमितताएं मिलती हैं तो ठेकेदारों का भुगतान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों को तीन बार नोटिस भी जारी किया जा चुका है। ईओ के अनुसार 13 नए कार्य किए जा रहे हैं, जिनकी लागत 1 करोड़ 93 लाख 72 हजार 199 रुपये है। ठेकेदारों को नोटिस जारी कर चेतावनी दे दी गई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि दीपावली से पहले सभी कार्यों को पूरा कराना हैं, जिसके बाद कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार्य का नाम लागत रुपये में
मीरा रेती में आरसीसी नाले का काम 363477
महावीर कॉलोनी पर नाले का निर्माण कार्य 1820508
नक्का कुआं मंदिर से पहली पुलिया तक नाला निर्माण 2416362
ब्रजघाट में बुध बाजार की सड़क का निर्माण 2558200
रामलीला मैदान के पास सड़क का निर्माण 1812300
गंगा मंदिर रोड से मीरा रेती तक सड़क निर्माण 2865500
आंबेडकर नगर में मेरठ रोड से पीपल तक सड़क निर्माण 1918700
ब्रजघाट शिव चौक से रामलीला मैदान तक 2314982
समेत अन्य कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed