{"_id":"58ecee454f1c1b6137cf6587","slug":"hanuman-jayanti-celebrating","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 11 Apr 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
हनुमान जयंती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलदंशहर रोड स्थित श्री मंशा देवी मंदिर में मंगलवार को हनुमान जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। भारी संख्या में श्रद्धालुओं भाग लेकर हनुमान भक्ति का गुणगान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन, यज्ञ में आहुति देकर किया गया।
विज्ञापन
हनुमान जी का सिंदुरी चोले से श्रृंगार कर, सवामनी भोग लगाया गया। भक्तों ने हनुमान जी की आरती उतार कर प्रसाद का वितरण किया। जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्ति मय हो गया। दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन
मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजा संकीर्तन किया। इस मौके पर महेश तोमर, शिव कुमार मित्तल, मूलेे, महेश तोमर, पुनीत गोयल, भरत कृपाल, बिजेंद्र कंसल, अनुज मित्तल, सुरेश चंद, लाला किशोर, राकेश माहेश्वरी, अतुल मित्तल, चीनू, अजय, मनीष, हनी सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दस्तोई गांव में सत्संग के चौथे दिन व हनुमान जयंती के अवसर पर आचार्य कैलाश चंद शास्त्री ने कहा कि हनुमान जी कलियुग में जाग्रत देवता हैं। श्रीराम ग्यारहवें रुद्ध अवतार हनुमान जी का जीवन बल, बुद्धि और विद्या के समन्वय का अद्वितीय उदाहरण है। साधना के लिए बल आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि निर्बल व कायर व्यक्ति साधना नहीं कर सकता। साधक में बुद्धि विचार शक्ति होनी चाहिए। विद्यावान व्यक्ति ही आत्म ज्ञान प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर मूर्ति देवी, जयवती, रेनू, रानी शर्मा, ऊषा चौहान, प्रीति, भावना, वंदना, गीता, सत्तो, रेखा यादव, सुधा गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
उधर, सैनीनगर स्थित मां भगवती देवी मंदिर में भी हनुमान जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। मंदिर प्रधान लक्ष्मीकांत सैनी ने हनुमान लीला पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मुकेश सैनी, कुसुम सैनी, सीमा, पार्वती, छतर सैनी, त्रिलोक सैनी, राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।
अंजनी पुत्र बजरंगबली हनुमान की जयंती गंगानगरी में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। राम सेवक हनुमान के डोले की बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गईं, जिसमें महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर मंगल यात्रा भी निकाली।
मुख्य कार्यक्रम गढ़ में हुआ, जहां प्राचीन पंचायती मंदिर से बैंडबाजों के साथ बजरंगबली के डोले की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ रुपेश पंडित, कमल त्यागी, संजय चावला, यशपाल राणा, अशोक पंसारी, बालाजी दरबार सेवक सीताराम पहलवान,
सुशील बंसल, नीरज शर्मा, संजीव शर्मा, सिद्धार्थ मलिक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संयुक्त रूप में फीता काटकर किया। मुख्य बाजार, छोटा बाजार, नक्का कुआं रोड समेत विभिन्न स्थानों से होकर निकली शोभायात्रा का रास्ते में खड़े महिला-बच्चों समेत भक्तों की भीड़ ने पुष्पवर्षा के साथ भव्य अभिनंदन किया।
शोभायात्रा के आगे 108 महिलाएं अपने सिर पर गंगाजल से भरे मंगल कलश लेकर चल रही थीं। शोभायात्रा में श्री भागरीथी संस्कृत महाविद्यालय के बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी निकाल भक्तों का मन मोह लिया।
शोभायात्रा के समापन पर मंदिर में विशाल भंडारा हुआ, जिसमें भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। पूर्व चेयरमैन सोना सिंह, कांग्रेस शहराध्यक्ष हरीश पुरुषोत्तम, समाजसेवी मदन पाल सिंह, प्रद्युम्न शर्मा, अजय शर्मा ने पुराने बिजली दफ्तर के पास भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
अजय सिंघल, प्रिंसिपल सतीश दत्त शर्मा, आनंद मित्तल, प्रमोद पप्पी, पीके शर्मा, मोहन लाल आहूजा, प्रदीप शर्मा, देवेंद्र राय गौतम, प्रमोद बिट्टू, लालू गुरु, पराग शर्मा, सतीश गुप्ता, सुशील गुप्ता, शिवशंकर शर्मा, डॉ.राजेंद्र नागर, उमाशंकर शर्मा, पवन सरपंच समेत सैकड़ों भक्त शामिल रहे।
चौपला स्थित जवाहरगंज मंडी से प्रारंभ हुई हनुमान डोले की शोभायात्रा का भाजपा विधायक कमल मलिक ने शुभारंभ किया। व्यापारी मूलचंद सिंघल, समाजसेवी चौधरी मदन पाल सिंह, राजेश शर्मा समेत सैकड़ों भक्तों ने
पंडित रमाशंकर तिवारी द्वारा कराए गए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन किया। हनुमान डोले की शोभायात्रा में मां काली समेत विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी, केडीएम समेत कई स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति समेत समाज में फैलीं बुराइयों के विरोध में झांकी निकालीं।
जिनका रास्ते में कई स्थानों पर खड़ी भक्तों की भीड़ ने पुष्पवर्षा के बीच जोरदार ढंग में स्वागत किया। वहीं श्री भद्रकाली मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा का भजन गायक पवन नागर ने शुभारंभ किया।
राकेश बजरंगी, रामौतार गुप्ता, महेश सक्सैना, मोहन लाल आहूजा, कमल त्यागी, अमरजीत सिंह, अमल गोयल, मेजर भीष्म त्यागी,, अरुण त्यागी, अनेश चौहान, गीता अग्रवाल, रामौतार प्रधान, सुभाष आर्य, ललित गोयल समेचत सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
बक्सर और भद्स्याना में हनुमान डोले की भव्य शोभायात्रा निकलीं, जिसमें पुलिस ने सुरक्षा के अभूतपूर्व बंदोबस्त किए हुए थे। सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में हनुमान मंदिर से बैंडबाजे और झांकियों के साथ बजरंगबली के डोले की भव्य शोभायात्रा निकाली गई,
जो हाइवे समेत मुख्य मार्गों से होकर देर शाम को वापिस मंदिर में पहुंचकर संपन्न हो गई। पिछले साल रूट से जुड़ी मस्जिद में उपद्रवियों द्वारा की गई हरकत के मद्देनजर इस बार हनुमान शोभायात्रा के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के अभूतपूर्व बंदोबस्त किए गए थे,
जिसमें मस्जिद पर सीसी टीवी कैमरे लगाने के साथ ही शोभायात्रा का समापन होने तक सीओ एसपी दूबे, सीओ ट्रेनी अभिषेक तिवारी, एसओ विजय बहादुर सिंह समेत जिला मुख्यालय से आई अतिरिक्त पुलिस मौजूद रही।
प्रधान प्रशांत पंडित, राकेश शर्मा, राहुल बजरंगी, जीतू बजरंगी, शुभम गोयल, प्रदीप भाटी, अमरपाल ठाकुर, दीपक भाटी, आशीष, दीपक गौड़, विरेंद्र भाटी समेत सैकड़ों भक्तों ने हनुमान आरती में भाग लिया।
वहीं बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भद्स्याना में बैंडबाजे और देवी देवताओं की झांकियों के साथ हनुमान डोले की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें प्रधान देवेंद्र सैनी, कंछिद सैनी, विवेक गर्ग, टीटू, संजीव, मनोज, राकेश समेत सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया।
ठाकुर द्वारा मंदिर पिलखुवा में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान रामभक्त हनुमान की शक्तियों का वर्णन हुआ। विदेश राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद जनरल वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह और बेटी मृणालीनी ने पूजा अर्चना के बाद केक काटा।
निशांत सिसौदिया, पूर्व विधायक नरेंद्र सिसौदिया, नरेश तोमर, राकेश चौधरी, ललित गर्ग मोदी, सुशील तोमर, सुभाष आर्य, यशपाल सिसौदिया, संजीव मित्तल, भानू सिसौदिया, संजय तोमर, सौरभ गुप्ता, उमेश राघव, अनिरुद्घ राघव मौजूद रहे।
उधर, मोहल्ला मंडी स्थित राधा कृष्ण मन्दिर में हनुमान जयंती पर सुन्दरकाण्ड का पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें नगर के समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। किशन सिंह तोमर, मनोज शर्मा जौनी, योगेश शर्मा, मनोज बालाजी, नरेश भारती, विकास वर्मा मौजूद रहे।