{"_id":"58dfd3114f1c1b0f4063e53f","slug":"hang-road-in-37-crores-fly-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 करोड़ के इंतजार में लटका गढ़ रोड फ्लाई ओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 करोड़ के इंतजार में लटका गढ़ रोड फ्लाई ओवर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
गढ़ रोड फ्लाई ओवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में गढ़ रोड पर मेरठ खुर्जा रेलवे लाइन के ऊपर बनाया जा रहा फ्लाई ओवर पीडब्लूडी की ओर से बजट न मिलने के कारण अटका पड़ा है। बजट के अभाव के कारण फ्लाईओवर का निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में अप्रैल माह के अंत तक इसके सिर्फ टू-लेन चालू होने की ही उम्मीद है। जबकि 31 मार्च तक ही इसे पूरा करने का लक्ष्य था। राज्य सेतु निगम द्वारा गढ़ रोड स्थित मेरठ खुर्जा रेलवे लाइन के ऊपर फ्लाईओवर वर्ष 2013 से निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
59 करोड़ के बजट से बनने वाले इस फ्लाई ओवर के पूरा होने की कई तिथियां घोषित हो चुकी हैं, लेकिन अब तक इसका निर्माण कछुआ गति से चल रहा है। दरअसल, इस पुल के निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये रेलवे और 45 करोड़ रुपये पीडब्लूडी को देना था।
विज्ञापन
रेलवे द्वारा बजट जारी कर दिया गया है लेकिन पीडब्लूडी की ओर से 37 करोड़ रुपया दिया जाना शेष है। इस बजट के अभाव में ओवर ब्रिज का निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा है।
सेतु निगम के अधिकारियों की मानें तो बजट मिलने के बाद कार्य में तेजी आएगी। फिलहाल फोर-लेन ओवर ब्रिज को अप्रैल माह के अंत तक टू-लेन चालू करने की तैयारी है।
राज्य सेतु निगम के सहायक अभियंता शशिकांत दास ने बताया कि पीडब्लूडी के अधिकारियों से इस संबंध में बात हो गई है। जल्दी ही बजट मिल जाएगा। फिलहाल लोगों की परेशानी को देखते हुए अप्रैल माह के अंत तक फ्लाई ओवर टू-लेन चालू कर दिया जाएगा।