{"_id":"6aca833870f6b8e6510b2373","slug":"unidentified-vehicle-hits-e-rickshaw-carrying-pilgrims-six-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1015-150002-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मौत के कुएं में करतब दिखा रहे युवक की हृदयगति रुकने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मौत के कुएं में करतब दिखा रहे युवक की हृदयगति रुकने से मौत
विज्ञापन
पिलखुवा। रामलीला मेले में शुक्रवार देर रात मौत के कुएं में कार से स्टंट दिखा रहे दिल्ली निवासी युवक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है।
दिल्ली की जामा मस्जिद स्थित खान खाना गली निवासी जमीरुद्दीन उर्फ आजम (32) मेले में कार से स्टंट दिखाने आए थे। शुक्रवार रात वे मौत के कुएं में कार से करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयगति रुकने से मौत होने की पुष्टि हुई। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।