फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Half of the city's electricity remained shut due to repair work

Hapur News: मरम्मत कार्यों के चलते बंद रही आधे शहर की बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Half of the city's electricity remained shut due to repair work
हापुड़। दिल्ली रोड और मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में जर्जर तार और वीसीबी मशीनों की बदली के चलते रविवार को सुबह से शाम तक 20 हजार से अधिक घरों की सप्लाई बंद रही। अवकाश के दिन भी सप्लाई नहीं मिलने से लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

दिल्ली रोड बिजलीघर से आधे शहर को आपूर्ति मिलती है। इस बिजलीघर पर लगी वीसीबी मशीनें खराब हैं, जिनकी रविवार को बदली करवाई गई। इस कारण मोहल्ला त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, रफीकनगर, राजीव विहार, सैनी नगर, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, अलका कॉलोनी, गणेशपुरा, शंभूपुरा, मधुबन कॉलोनी, दशमेश नगर, मेरठ रोड, फ्री गंज रोड की सप्लाई सुबह दस से शाम पांच बजे तक बाधित रही।
विज्ञापन


मोदीनगर रोड बिजली घर से जुड़े इलाकों में जर्जर तारों को बदलने का कार्य चला। इस बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला चंद्रलोक कॉलोनी, आदर्श नगर, जसरूपनगर, दस्तोई रोड, हर्ष विहार, केशव नगर, हरद्वारी नगर एवं शिवनगर और मेरठ रोड बिजली घर के आवास विकास, कृष्णा विहार, मेरठ रोड की आपूर्ति भी बाधित रही। लोगों को दिनभर बिजली की समस्या से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता आरपी वर्मा ने बताया कि जर्जर लाइन और वीसीबी मशीन बदली के कारण समस्या बनी थी। अब प्रभावित इलाकों को बेहतर सप्लाई मिल सकेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed