फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Had to burn the effigy.

पुतला जलाना पड़ा महंगा

Tue, 30 May 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 30 May 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
Had to burn the effigy.
पुतला - फोटो : अमर उजाला

अनवरपुर गांव में रास्ते का निर्माण नहीं होने से परेशान ग्रामीणों को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद जनरल वीके सिंह का पुतला जलाना महंगा पड़ गया।

विज्ञापन


सांसद प्रतिनिधि की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने नौ लोगों को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।           
विज्ञापन

        
बीते रविवार अनवरपुर और कांवी के सैकड़ों ग्रामीण अनवरपुर गांव में एकत्रित हुए थे। अनवरपुर से कांवी जाने वाले रास्ते का निर्माण नहीं होने के विरोध में ग्रामीणों ने केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद जनरल वीके सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने नारे लगाते हुए पुतला जलाया था। मामले में सांसद प्रतिनिधि अजीत तोमर ने नौ लोगों सुनील, विक्की, धीरेंद्र,  संजय तोमर कांवी, बबलू, शेखर तोमर, दिनेश तोमर, अश्वनी तोमर, सुधीर तोमर को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसएसआई आरके शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, संजय तोमर कांवी ने बताया कि अनवरपुर से कांवी जाने वाले रास्ते का निर्माण कराने के लिए ग्रामीण कई वर्षों से मांग कर रहे थे, ग्रामीणों की मांग को बार बार नजरअंदाज किया गया था।


गांव अनवरपुर में शांतिपूर्ण तरीके से बैठक की गई थी। सांसद वीके सिंह के खिलाफ नारे नहीं लगाए गए थे। इस तरह के मुकदमे दर्ज कराकर जनता की आवाज को बंद करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed