फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   gst intelligence inspection

Hapur News: खाद की बिक्री पर जीएसटी इंटेलिजेंस की नजर

Sun, 10 Aug 2025 11:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 10 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
gst intelligence inspection
हापुड़। जिले में खाद की बिक्री पर जीएसटी इंटेलिजेंस की नजर है, शासन की बैठक में भी इस पर संज्ञान लिया गया है। हापुड़ में दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी से खाद सब्सिडी घोटाले की जांच भी जीएसटी अधिकारी ही कर रहे हैं। साथ ही एक महीने में एक ही किसान को 39 बैग से अधिक यूरिया देने वाले भी दुकानदार चिन्हित किए जा रहे हैं। इनके लाइसेंस भी निलंबित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

किसानों को खेती में प्रयोग के लिए अनुदान पर यूरिया मिलता है। नीम कोटेड यूरिया पर करीब 2400 रुपये तक का अनुदान सरकार देती है। लेकिन माफिया इसे फैक्टरियों में बेच रहे हैं। पिछले दिनों कृषि विभाग ने छापा मारकर हापुड़ के गढ़ रोड स्थित दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी में खाद सब्सिडी घोटाला पकड़ा था।
विज्ञापन


कृषि विभाग के अधिकारी न नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हाल ही में शासन की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक हुई थी। इसमें हापुड़ के कृषि समेत कई विभागों के अधिकारी भी जुड़े थे। इसमें खाद की बिक्री पर जीएसटी इंटेलिजेंस की निगरानी को लेकर चर्चा हुईं। क्योंकि खाद की खरीद फरोख्त भी जीएसटी के अंतर्गत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हापुड़ में दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी पर खाद सब्सिडी घोटाले के मामले की जांच भी एक जीएसटी अधिकारी कर रहे हैं। उधर, एक ही किसान को एक महीने के अंदर 39 से ज्यादा कट्टा यूरिया देने वाले दुकानदार भी अब चिन्हित किए जाने हैं। ऐसे दुकानदारों के लाइसेंस भी निलंबित किए जा सकते हैं।




कोट -

किसानों के नाम पर आवश्यकता से अधिक उर्वरक देने वाले दुकानदार चिन्हित किए जाएंगे। अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निलंबित होंगे। शासन स्तर से बैठक में खाद की बिक्री को लेकर कड़े निर्देश मिले हैं। - गौरव प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed