फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   grab of 20.50 lakh rupees only

Hapur News: जमीन दिलवाने के नाम पर हड़पे 20.50 लाख रुपये

Fri, 30 Jun 2023 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 30 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
grab of 20.50 lakh rupees only
हापुड़। गढ़ रोड स्थित मोहल्ला पन्नापुरी निवासी नवीन ने कुछ लोगों पर भूमि खरीदने के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी कर 20.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। शुक्रवार को पीड़ित ने एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी से की गई शिकायत में नवीन ने बताया कि उनकी श्री बालाजी इंडस्ट्रीज के नाम से एक फर्म है। जिसमें उनके अलावा अन्य दो साझेदार भी है। उन्हें फैक्टरी के लिए भूमि की आवश्यकता थी। जिसको लेकर गांव उपैड़ा निवासी तीन प्रापर्टी डीलर उनसे व उनके साझेदारों से मिले और उन्हें गांव उपैड़ा के पास बाईपास पर आठ हजार गज भूमि दिखाई। जिसका दो हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से सौदा हुआ। जिसको लेकर उनके द्वारा 25 मई 2022 को पचास हजार रुपये नकद ब्याना दिया गया। लेकिन भूमि की खतौनी देखने पर पता चला की उक्त भूमि में कई साझेदार है। जिस पर उनके द्वारा भूमि स्वामी से भूमि के कुर्रे लगवाने या साझेदारों से सहमति देने पर समझौता कराने को कहा। इन सभी बातों को पूरा करने की बात करते हुए भूमि स्वामी द्वारा उनसे बीस लाख रुपये मांगे गए। समझौते के लिए दो जून 2022 तय हुई। जिसके बाद उन्होंने एक जून को फर्म के खाते से आरटीजीसी के माध्यम से भूमि स्वामी के बताए गए खाते में बीस लाख रुपये भेज दिए। दो जून को वह और उनके फर्म साझेदार एग्रीमेंट के लिए तहसील पहुंचे। लेकिन कोई भी आरोपी वहां नहीं आया। जिसके बाद मामले को लेकर वह भूमि स्वामी से मिले। भूमि स्वामी ने कहा कि जमीन को बिना कुर्रे व बिना साझेदारों की सहमति के ही खरीदना होगा। उन्होंने ऐसे भूमि खरीदने को मना कर दिया और अपनी दी गई धनराशि वापस मांगी। जिस पर भूमि स्वामी ने कहा कि उसने दी गई धनराशि खर्च कर दी है। इसलिए वह भूमि को बेचकर दी गई धनराशि वापस करेगा। कुछ दिन बाद उन्हें पता चला की आरोपी भूमि स्वामी ने अपनी जमीन बेच दी है। जिस पर वह अपने अन्य साझेदारों के साथ भूमि स्वामी से मिलने के लिए पहुंचे। जहां पर भूमि स्वामी ने धनराशि देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच सीओ सदर को दी है। साथ ही एसपी ने कहा कि मामले में जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed