फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   govt hospital failed giving treatment of burn patient.

जल गए हैं तो गाजियाबाद या दिल्ली जाएं!

Thu, 19 Nov 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 19 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
  govt hospital failed giving treatment of burn patient.
 जिले के सरकारी अस्पतालों में जले मरीज के इलाज के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को चिकित्सक  गाजियाबाद यादिल्ली रेफर कर देते हैं।
विज्ञापन


 सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा न होने पर बहुत से मरीज मजबूरी में निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने को मजबूर हैं।  गढ़ , धौलाना, सपनावत और हापुड़ में चार सीएचसी हैं।
विज्ञापन


हालत यह है कि इन सरकारी अस्पतालों में एंटीबायोटिक दवा तो मौजूद हैं लेकिन जले मरीजों के लिए कोई दवा या वार्ड की सुविधा नहीं है। ऐसे में अगर कोई जला  मरीज आ जाता है तो उसे सिर्फ एंटीबायोटिक दवा ही दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर 40 प्रतिशत से अधिक जला हुआ मरीज आ जाता है तो उसे मेरठ गाजियाबाद या दिल्ली  रेफर कर यहां के चिकित्सक अपनी जान छुड़ा लेते हैं। इस कारण बहुत से मरीज यहां शहर के ही निजी अस्पताल में महंगा इलाज कराने के लिए मजबूर हैं।  हालांकि सीएमओ दवा होने का दावा कर रहे हैं।

 
 अभी जिलास्तर की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं इस कारण यहां सुविधाओं का अभाव है। हालांकि जले हुए मरीज के लिए जो एंटीबायोटिक दवाई मौजूद हैं प्राथमिक उपचार के समय उनसे मरीज को काफी आराम मिल जाता है।
 डॉ.सुभाष चंद गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed