फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Government secondary school students will study with portable kit

Hapur News: पोर्टेबल किट से पढ़ेंगे राजकीय माध्यमिक स्कूल के छात्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Government secondary school students will study with portable kit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय को बढ़ावा देने के लिए किट की मदद से पढ़ाई होगी। विद्यालयों को किट के साथ यूजर मैनुअल पुस्तिका भी दी जाएगी। शिक्षकों को किट में रखे उपकरणों के प्रयोग व शिक्षण कार्य विधि की जानकारी दी जाएगी, जिससे वह छात्रों को किट के माध्यम से बेहतर शिक्षा दे सके।
जिले के 14 राजकीय इंटर कॉलेजों में हजारों छात्र पंजीकृत हैं। गणित व विज्ञान विषय से शिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को माइक्रोस्केल किट की मदद से शिक्षित करते हुए निपुण बनाया जाएगा। प्रत्येक किट के साथ पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी सहायता से संबंधित विषय के शिक्षक-शिक्षिकाएं किट में रखे उपकरणों का प्रयोग करने के विषय में जान सकेंगे।
विज्ञापन


माध्यमिक विद्यालयों में एनसीईआरटी से तैयार पाठ्यक्रम लागू है। विज्ञान वर्ग के मुख्य विषयों गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान को आसान बनाने के लिए गणित और विज्ञान की किट तैयार कराई गई हैं। जो जल्द ही कॉलेजों को किट की आपूर्ति करते हुए शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाया जाएगा। इससे छात्र को पाठ्यक्रम समझने में आसानी होगी। वहीं, छात्र किट से पढ़कर शिक्षा में नवाचार भी कर पाएंगे। डीआईओएस पीके उपाध्याय ने कहा कि पोर्टेबल किट से स्कूलों पढ़ाई बेहद प्रभावी होगी। प्रत्येक किट के साथ उसकी यूजर मैनुअल पुस्तिका भी दी जाएगी। शिक्षक उपकरणों का सही से प्रयोग कर सकेंगे। गणित और विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राएं नित नए वैज्ञानिक नवाचार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को पाठ्यक्रम समझने में आसानी होगी

वर्तमान पाठ्यक्रम में गणित और विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को नित नए वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने में यह पोर्टेबल किट काफी मददगार साबित होगी। विज्ञान-गणित किट से प्रायोगिक कार्य करने की सुविधा मिलेगी। विज्ञान किट हाईटेक प्रयोगशालाओं में कम सामग्री खर्च करके पाठ्यक्रम के पाठ को समझने की राह भी आसान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed