{"_id":"65959b27bcf98ba74c0d4b99","slug":"goods-worth-thousands-cash-stolen-by-uprooting-shop-shutters-hapur-news-c-306-1-gha1001-3820-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दुकान का शटर उखाड़कर हजारों का सामान, नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दुकान का शटर उखाड़कर हजारों का सामान, नकदी चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील रोड पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का शटर उखाड़कर चोर हजारों रुपये कीमत का सामान और नकदी चोरी कर ले गए। घटना को अंजाम देने केे लिए चोर कार से आए थे। चोरों की कार दुकान के निकट लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकान स्वामी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद बुलंदशहर के बीबीनगर निवासी शंकर लाल ने बताया कि वह गढ़ में तहसील रोड पर बिजली का सामान बेचने की दुकान करते हैंं। वहीं नगर में एक कमरा भी किराए पर लिया हुआ है। पीड़ित का कहना है कि रोजाना की तरह मंगलवार की रात अपनी दुकान बंद कर कमरे पर चले गए। बुधवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे, तो देखा कि दुकान का शटर नीचे से उखड़ा पड़ा हुआ है। शटर में लगे ताले भी गायब थे। उन्होंने शटर खोला तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा हुआ है। दुकान में जांच में पता चला कि चोर करीब 80 हजार रुपये से अधिक रकम का बिजली का सामान और करीब 5 हजार की नकदी को चोरी कर ले गए है। पीडि़त ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में पाया गया कि घटना को अंजाम देने वाले चोर कार से सवार होकर आए थे।
कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।