फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   girls jump from train

Hapur News: प्रेमी को देखकर चलती ट्रेन से कूदी किशोरी

Wed, 03 Jul 2024 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 03 Jul 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
girls jump from train
सिंभावली। रेलवे स्टेशन पर प्रेमी को खड़ा देखकर एक किशोरी चलती ट्रेन से कूद गई। स्टेशन से किशोरी को आरोपी युवक अपने तीन सहयोगियों की मदद से बहका फुसला कर ले गया। किशोरी की दादी ने थाने में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र निवासी एक वृद्ध महिला ने बताया कि उसके बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि उसकी पुत्रवधू ने दूसरी शादी कर ली है। उसकी पौती उसके पास ही रहती है। वह हरियाणा में मजदूरी करती है, जबकि उसकी पौती घर पर रहती है, महिला का कहना है कि उसके मकान में एक युवक अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था। जिसने उसकी पौती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आठ दिन पहले उसे इस मामले की जानकारी हुई, जिसके चलते वह गांव आ गई। जहां से मंगलवार की रात अपनी पौती को लेकर ट्रेन से हरियाणा जा रही थी। जैसे ही ट्रेन सिंभावली स्टेशन पर पहुंची, तो आरोपी युवक और उसके तीन साथी वहां मौजूद थे। जिन्हें देखकर उसकी पौती चलती ट्रेन से कूद गई। पौती को ट्रेन से कूदता देख उसने शोर मचाया, लेकिन इससे पहले युवक अपने साथियों के साथ उसकी पौती को लेकर भाग गया। सीओ पीयुष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed