फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   girls beat a boy with stick

Hapur News: गाली दे रहे युवक को छात्राओं ने पीटा

Thu, 10 Aug 2023 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 10 Aug 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
girls beat a boy with stick
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड पर सरे बाजार एकेपी इंटर कालेज के छात्राओं ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे युवक की डंडों से पिटाई कर दी। इस दौरान बाजार में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया, हालांकि उसे विक्षिप्त बताया जा रहा है। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद एकेपी इंटर कालेज की छात्राएं स्वर्ग आश्रम रोड से गुजर रही थीं। पक्का बाग चौराहे के पास सड़क किनारे मौजूद एक युवक ने छात्राओं को गालियां देनी शुरू कर दी। इससे नाराज छात्राओं ने युवक को सबक सिखाने के उद्देश्य से आसपास पड़े बांस आदि उठाकर हमला बोल दिया। युवक ने भी डंडे से युवतियों पर हमला बोल दिया। लेकिन छात्राएं युवक पर भारी पड़ी और उसकी जमकर धुनाई की। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को रोका। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी विक्षिप्त है, उसके परिजनों को बुलाया गया है। इस संबंध में आसपास के दुकानों से भी बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed