{"_id":"674cc2b8b86f4ddcab0f7fe4","slug":"gda-will-transfer-four-parks-including-rajnagar-central-park-to-municipal-corporation-hapur-news-c-30-gbd1013-522707-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: राजनगर सेंट्रल पार्क समेत चार पार्कों को नगर निगम को हस्तांतरित करेगा जीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: राजनगर सेंट्रल पार्क समेत चार पार्कों को नगर निगम को हस्तांतरित करेगा जीडीए
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर सेंट्रल पार्क समेत चार पार्कों के हस्तांतरण की तैयारी शुरू हो गई है। जीडीए ने हस्तांतरण के लिए नगर निगम को पत्र लिखा है। अगले हफ्ते तक इन पार्कों के हस्तांतरण की संभावना है। करीब 22 साल पहले इन पार्कों को जीडीए द्वारा विकसित कराया गया था। यह क्षेत्र नगर निगम को हस्तांतरित हो चुका है लेकिन राजनगर सेंट्रल पार्क को जीडीए ने हस्तांतरित नहीं किया गया था। जीडीए लगातार इसकी देखरेख करता आ रहा है। पार्क की देखरेख पर करीब 15 लाख रुपये सालाना खर्च हो रहा है।
जीडीए के उद्यान प्रभारी अधिशासी अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि हस्तांतरण के लिए नगर निगम से वार्ता हो चुकी है। पत्र भी भेज दिया गया है। अगले हफ्ते तक पार्कों को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जो पार्क हस्तांतरित किए जा रहे हैं उनमें राजनगर सेंट्रल पार्क पार्ट एक व दो, मानव औषधीय पार्क, सेक्टर दो और तीन का पार्क है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
आज से बायोमीट्रिक हाजिरी लगाएंगे जीडीए के कर्मचारी
जीडीए में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। कर्मचारियों को सुबह और और शाम को इन और आउट के समय बायोमीट्रिक हाजिरी लगानी होगी। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मशीन परिसर में लगा दी गई है। जीडीए में 700 से अधिक कर्मचारी हैं। बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।