{"_id":"69051a56704c6cb9a60c79c1","slug":"gda-vice-president-inspected-indirapuram-extension-scheme-hapur-news-c-198-1-gbd1023-11671-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जीडीए उपाध्यक्ष ने इंदिरापुरम विस्तार योजना का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जीडीए उपाध्यक्ष ने इंदिरापुरम विस्तार योजना का किया निरीक्षण
विज्ञापन
साहिबाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल ने शुक्रवार को इंदिरापुरम विस्तार योजना व एलिवेटेड रोड पर कनावनी पुलिया के निकट निर्माणाधीन स्लिप रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता आलोक रंजन समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता व स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि जीडीए की सभी परियोजनाएं नागरिकों की सुविधा एवं शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही हैं। प्रत्येक योजना को समयबद्ध व प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए, जिससे लोगों को जल्द लाभ दिया जाए।