फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Garib Rath Express arrived nine hours late

Hapur News: नौ घंटे देरी से आई गरीब रथ एक्सप्रेस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Garib Rath Express arrived nine hours late
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। ट्रेनों का बिगड़ा संचालन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। यात्रियों को राहत दिलाने के लिए संचालित की जा रही स्पेशल ट्रेन रोजाना की आठ से दस घंटे की देरी से चलकर रेलवे स्टेशन पहुंच रही हैं। वहीं नियमित ट्रेन भी देरी से चलकर रेलवे स्टेशन पहुंच रही है। सुबह के समय ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण दैनिक रेल यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सीतामढ़ी जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली स्पेशल ट्रेन 11 घंटे, जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल जा रही स्पेशल ट्रेन सात घंटे 30 मिनट, धनबाद से चलकर नई दिल्ली को जा रही स्पेशल ट्रेन पांच घंटे 30 मिनट, पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल जा रही स्पेशल ट्रेन चार घंटे 30 मिनट, लखनऊ से नई दिल्ली को जा रही स्पेशल ट्रेन तीन घंटे देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन आई।
विज्ञापन


वहीं सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन को जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस नौ घंटे, मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू चार घंटे, रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल को जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे, बरेली से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, लालकुआं जंक्शन से चलकर मुंबई बांद्रा टर्मिनल को जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस आधा घंटा, भुज से चलकर बरेली को जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस आधा घंटा, जैसलमेर से काठगोदाम जा रही रानीखेत एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि खराब मौसम के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाने से संचालन प्रभावित हो रहा है, जिसे सुधारने का प्रयास जारी है।



आबिद अली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed