{"_id":"6a3c0e6682c7f134690332da","slug":"garh-team-defeated-chudiyala-in-the-sadarpur-premier-cricket-league-hapur-news-c-135-1-hpr1001-143625-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सदरपुर प्रीमियर क्रिकेट लीग में गढ़ की टीम ने चुड़ियाला को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सदरपुर प्रीमियर क्रिकेट लीग में गढ़ की टीम ने चुड़ियाला को हराया
विज्ञापन
सदरपुर क्रिकेट लीग में मैन ऑफ दी मैच खिलाड़ी को पुरस्कृत करते आयोजक। संवाद
बहादुरगढ़। गांव सदरपुर में चल रही सदरपुर प्रीमियर क्रिकेट लीग में बुधवार को चुड़ियाला और गढ़मुक्तेश्वर की टीमों के बीच मैच हुआ। ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर गढ़ की टीम ने जीत दर्ज कर मैच अपने नाम किया।
टॉस जीतकर चुड़ियाला की टीम के कप्तान तनिष्क तेवतिया ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शुरुआती बल्लेबाजों ने अपने कप्तान के निर्णय को गलत साबित कर दिया। छह ओवर में ही तीन रन पर चार विकेट गिरने पर टीम दबाव में आ गई। गढ़ के लिए आशीष ने हैट्रिक लेकर विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।
चुड़ियाला की टीम ने 12 ओवर में 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़ की टीम की शुरूआत काफी अच्छी नहीं रही। जल्द शुरुआती विकेट गंवाने के बाद कप्तान विनोद कुमार ने कपिल ठाकुर को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा।
विज्ञापन
कपिल ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए छह छक्के लगाए। गढ़मुक्तेश्वर की टीम ने मैच तीन विकेट से जीत लिया। इस दौरान हरिराम, कुलदीप, बिट्टूू, सोनू, राजीव, जॉनी, मोती, सौरव आदि मौजूद रहे।