फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ganga water increases day by day

Hapur News: 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

Fri, 05 Jul 2024 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 05 Jul 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
ganga water increases day by day
ब्रजघाट। बारिश का सिलसिला और बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गढ़-ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में भी जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जो खादर क्षेत्र के लोगों के लिए खतरा बन रहा है। क्योंकि वर्तमान में जल स्तर येलो अलर्ट से महज 1.17 मीटर नीचे है।
विज्ञापन


पानी का दबाव बढऩे से बिजनौर बैराज से रोजाना हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बृहस्पतिवार को छोड़ा गया पानी शुक्रवार को क्षेत्र में पहुंचा, जिसके चलते शुक्रवार को भी गंगा का जलस्तर बढ़ा। बृहस्पतिवार को जहां जलस्तर 197.45 मीटर था, वहीं शुक्रवार की शाम छह बजे ब्रजघाट में जलस्तर 197.60 मीटर (समुद्र तल से) दर्ज किया गया। गढ़ ब्रजघाट में गंगा का येलो अलर्ट 198.77 मीटर के निशान पर है, वहीं बाढ़ का खतरा 199.34 मीटर पर है। वर्तमान में गंगा खतरे के निशान से महज एक मीटर 17 सेंटीमीटर दूर है। ग्रामीणों के अनुसार यदि इसी तरह से जलस्तर में बढ़ोतरी होती है, तो हजारों किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार शुक्रवार को भी बिजनौर बैराज से 50 हजार क्यूसेक छोड़ा गया है। एसडीएम साक्षी शर्मा का कहना है कि अभी जलस्तर बाढ़ के खतरे से काफी नीचे है। जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता पडऩे पर तुरंत ही गंगा तटीय गांवों के लोगों को मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed