फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Gang of female toppers stole purse full of cash in e-rickshaw

Hapur News: ई-रिक्शा में महिला टप्पेबाज गैंग ने चुराया नकदी से भरा पर्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gang of female toppers stole purse full of cash in e-rickshaw
साहिबाबाद। दिल्ली के इस्कॉन मंदिर से बेटी के साथ लौट रही महिला ने दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन से ई-रिक्शा बुक किया। घर के रास्ते में ई-रिक्शा में सवार हुईं दो महिलाओं ने पीड़िता का पैर दबाकर ध्यान भटकाया। इसके बाद उनके बैग में रखा पर्स चोरी कर लिया। पर्स में पांच हजार रुपये की नकदी रखी थी। पीड़िता के पति अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी में कार्यरत हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो की रहने वाली शीला सिंह मूलरूप से पटना की रहने वाली हैं। उनके पति अरविंद सिंह अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी में काम करते हैं। पिछले 20 सालों से उनका पूरा परिवार 80 फुटा रोड स्थित घर में रह रहा है। अरविंद सिंह ने बताया कि शनिवार को उनकी पत्नी शीला बेटी के साथ दिल्ली स्थित इस्कॉन मंदिर गई थीं। वापस लौटते समय दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन से वह घर तक के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं। रास्ते में ई-रिक्शा में दो महिला और उनके साथ करीब 10 साल की एक बच्ची भी बैठ गए। उन्होंने बताया कि बीच रास्ते में महिलाओं ने उनकी पत्नी के पैर को दबाते हुए ध्यान भटकाया। इसके बाद बैग में रखा पांच हजार रुपये की नकदी से भरा पर्स चोरी कर लिया। आगे जाकर दोनों महिलाएं उतर गईं। उनकी पत्नी घर के पास ई-रिक्शा से उतरी तब पर्स चोरी का पता चला। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से ई-रिक्शा और महिलाओं की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed