{"_id":"650bc4f3569e556a1a061776","slug":"friend-murder-a-boy-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3161-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गाली गलौज से बिगड़ी बात, ईंट से सिर पर वार कर की बिट्टू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गाली गलौज से बिगड़ी बात, ईंट से सिर पर वार कर की बिट्टू की हत्या
Thu, 21 Sep 2023 09:52 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:52 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूपनगर निवासी बिट्टू की हत्या का कारण कोई बड़ा विवाद नहीं था। शराब पीने के दौरान गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद पारिवारिक लांछन तक पहुंचा तो दोनों आरोपियों ने बिट्टू के सिर पर तब तक ईंट से प्रहार किए जब तक उसके प्राण पखेरू नहीं उड़ गए। हत्याकांड के मामले में परिजन बुधवार को कोतवाली पहुंचे। दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मां बिखर पड़ी। रोते हुए उसने निष्पक्ष न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने आश्वासन पर परिजन घर लौट गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मोहल्ला जसरूपनगर कालोनी निवासी बिट्टू रविवार को मोहल्ले के ही भारत व अंकित के साथ ई-रिक्शा में बैठकर गांव दादरी स्थित एक व्यक्ति के नलकूप पर गया था। जहां तीनों ने बैठकर शराब पी थी। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शराब पीने के दौरान तीनों में आपस में गाली गलौज शुरू हो गई। इसके बाद तीनों एक दूसरे के परिवारों पर लांछन लगाने लगे। जिससे गुस्साए दोनों आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंककर घर लौट आए। वहीं, बुधवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची मृतक की मां ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसके बेटे की हत्या करने वालों के सख्त सजा दिलाई जाए। वह बार-बार बिलख बिलख कर रो रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और दोषियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। सही धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है