{"_id":"68a0bae0227ae6ba190c29e5","slug":"fraud-of-three-lakh-rupees-hapur-news-c-306-1-gha1001-116814-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख हड़पने का आरोप
Sat, 16 Aug 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। युवक ने एजेंट पर दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी महताब ने बताया कि जनपद मेरठ के किठौर क्षेत्र के गांव असीलपुर निवासी युवक से उनकी जान पहचान हो गई। वह दुबई की कंपनियों में जेसीबी ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का काम करता है। युवक ने दुबई भेजने और नौकरी के लिए तीन लाख रुपये का खर्च बताया। उसने इंतजाम कर आरोपी का पैसे दे दिए। इसके बाद युवक ने पांच जुलाई को टिकट कराकर उसे दुबई भेज दिया, लेकिन जिस कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही थी उसमें नौकरी नहीं मिली। उसने आरोपी से फोन पर वार्ता की तो उसने जल्द दूसरी कंपनी में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। कई दिन बीतने के बाद भी कहीं पर नौकरी नहीं मिल सकी। युवक ने बताया कि परेशान होकर वह 10 अगस्त को अपने खर्च पर देश लौट आया। इसके बाद आरोपी से अपने पैसे मांगे तो उसने साफ इन्कार कर दिया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।