{"_id":"687141ed927ad0686f0440d0","slug":"fraud-fir-on-iti-college-hapur-news-c-306-1-gha1001-116068-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आईटीआई कॉलेज के खिलाफ दर्ज हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आईटीआई कॉलेज के खिलाफ दर्ज हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट
Fri, 11 Jul 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। निजी आईटीआई कॉलेज के औचक निरीक्षण के दौरान धोखाधड़ी का भंडाफोड़ होने पर राज्य जुड़ाव सहायक समन्वयक अभिमान सिचाव ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अभिमान सिवाच ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पहले निरीक्षण के दौरान गांव कल्याणपुर को जाने वाली नहर पटरी के किनारे स्थित आईएलएएस आईटीआई का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान अभिलेखों में विसंगतियां पाई गईं। निरीक्षण के समय कोई भी छात्र मौजूद नहीं था। 26 छात्रों की उपस्थिति में भी विसंगतियां पाई गई हैं।
रिपोर्ट में बताया कि आईटीआई ने छात्र नामांकन को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के लिए झूठे दस्तावेज तैयार करने के साथ ही आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (एईबीएएस) में हेराफेरी किया है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के दिशा-निर्देशों में भी उल्लंघन मिला है। आईटीआई को 30 अप्रैल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। उसका स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है। उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज के निदेशक राकेश यादव का कहना है कि धोखाधड़ी के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। जब दिल्ली की टीम ने निरीक्षण किया था तब कल्याणेश्वर मंदिर के बाहर भंडारा लगा था। सभी छात्र जनसेवा के लिए वहां गए थे।