फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   four team dint catch leapord

Hapur News: चार टीमें कर रहीं तलाश, नहीं लगा तेंदुए का सुराग

Sat, 27 Apr 2024 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 27 Apr 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
four team dint catch leapord
गढ़मुक्तेश्वर। गांव चित्तौड़ा-सालारपुर के जंगल में 25 अप्रैल की सुबह तेंदुए ने खेतों पर काम कर रहे किसानों पर हमला किया था। तभी से वन विभाग की चार टीम जंगल में लगातार कांबिंग कर रही हैं। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग सका है। जिसके चलते ग्रामीण और किसान दहशत में हैं।
विज्ञापन


तेंदुए द्वारा हमले की सूचना पर मुख्य वन संरक्षण मेरठ एवं मुरादाबाद एके जानू समेत पांच जनपदों की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से वार्ता की। जिसके बाद जंगल में कांबिंग शुरू की गई। घंटों चली कांबिंग के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चार टीमों का गठन किया गया, वहीं घटना स्थल समेत आसपास के जंगल में तीन पिंजरे भी लगवा दिए गए। लेकिन तीसरा दिन बीतने के बाद भी तेंदुआ वन विभाग के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन


ग्रामीणों को भी किया जा रहा जागरूक

गांवों की आबादी के निकट जंगल में तेंदुआ होने की आशंका के चलते चित्तौड़ा, सिकंदरपुर, सालारपुर समेत अन्य कई गांवों के लोगों में दहशत कम नहीं हो पा रही है। वहीं हमले में घायल किसान और उनके परिजन और भी अधिक डरे हुए हैं। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिसने अकेले जंगल में न जाने और वन विभाग के सहयोग की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि टीमें लगातार तेंदुए की तलाश कर रही हैं। पिंजरे लगे हुए हैं। संभवत: जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed