फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   for dowry husband give divorse

Hapur News: दहेज न देने पर दो बहनों को दिया तीन तलाक

Wed, 05 Jul 2023 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 05 Jul 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
for dowry husband give divorse
हापुड़। नगर के सिकंदरगेट निवासी दो बहनों की शादी दो सगे भाइयों के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज न देने पर दोनों ने महिलाओं का फोन पर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मोहल्ला सिकंदर गेट भंडापट्टी की आसमीन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसका व उसकी बहन शमा परवीन का निकाह 26 नवंबर 2011 को जिला बुलंदशहर के थाना व कस्बा स्याना निवासी दो भाइयों फुरकान व इमरान उर्फ सोनू से हुआ था। आरोपी दहेज को लेकर उसे लगातार परेशान रहे थे। आरोप है कि बच्चे होने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों ने वर्ष 2016 में दोनों बहनों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही हैं। 22 जनवरी 2023 को दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई थी। पंचायत में फैसला न होने पर दोनों बहनों के पतियों ने फोन काल पर तीन तलाक कह दिया था और पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी थी। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में फुरकान, इमरान व बली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed