फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   footmark found of leapord

Hapur News: जंगल में मिले तेंदुए और शावकों के पंजों के निशान

Sat, 22 Jun 2024 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 22 Jun 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
footmark found of leapord
गढ़मुक्तेश्वर। शुक्रवार की देर शाम गांव हशुपुर और अक्खापुर की सीमा के निकट जंगल मे ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। इस संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ। वहीं, शनिवार की सुबह जंगल में चारा लेने के लिए गए किसानों ने तेंदुए और दो शावकों के पैरों के निशान देखे। जिसके फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों को खेत से सड़क की तरफ तेंदुआ आता हुआ दिखाई दिया, जिसे देखकर ग्रामीणों की चीख निकल गई। जो शोर मचाते हुए गांव की तरफ भाग निकले। वहीं हेडलाइट की रोशनी और बाइकों की आवाज से डरा तेंदुआ खेतों में जा छिपा। यह सूचना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार की सुबह कुछ किसान अपने खेतों पर पशुओं के लिए चारा काटने गए थे। जिन्हें कई खेतों में तेंदुए के साथ ही दो शावकों के पंजों के निशान दिखाई दिए। जिनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं वन विभाग को भी इस संबंध में सूचना दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में तेंदुए का परिवार होने के चलते सभी परेशान हैं। खेतों पर अकेले जाने में भी डर लग रहा है। जिसके चलते फसलों की सिंचाई प्रभावित होने के साथ ही पशुओं के लिए चारा लाने में भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसलिए तेंदुए और उसके शावकों को पकड़ा जाना चाहिए। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह का कहना है कि तेंदुए की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed