{"_id":"66327893c5ce25587d0a8567","slug":"food-department-took-sample-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110116-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बदबूदार पानी की सब्जी परोसने पर लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बदबूदार पानी की सब्जी परोसने पर लिए नमूने
Wed, 01 May 2024 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 01 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट की शिकायत पर गढ़ क्षेत्र के एक ढाबे से दो नमूने लिए हैं। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
सहायक आयुक्त द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर गांव अठसैनी स्थित शिवा टूरिस्ट ढाबा मामा यादव पर बदबूदार पानी की सब्जी परोसे जाने की जानकारी मिली थी। इस पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह ने कार्रवाई की है। टीम ने तैयार पनीर की सब्जी का एक नमूना और तैयार अरहर की दाल का एक नमूना लिया है। दोनों नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।