{"_id":"69fb783fb618bed2cf05a51b","slug":"fob-construction-work-at-the-railway-station-has-accelerated-providing-relief-hapur-news-c-135-1-hpr1003-140983-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रेलवे स्टेशन पर तेज हुआ एफओबी निर्माण कार्य, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रेलवे स्टेशन पर तेज हुआ एफओबी निर्माण कार्य, मिलेगी राहत
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर होता एफओबी का निर्माण कार्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों में तेजी आ गई है। स्टेशन पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के लिए गार्डर लगाने का कार्य तेज कर दिया गया है। प्लेटफार्म नंबर एक से दो के बीच गार्डर स्थापित कर दिए गए हैं। जल्द ही ब्लॉक लेकर प्लेटफॉर्म संख्या तीन और चार पर गार्डर लगाने का कार्य किया जाएगा।
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे सुंदरीकरण कार्य के तहत 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। एफओबी के लिए प्लेटफार्म पर ढांचा भी तैयार किया जा चुका है। एफओबी का निर्माण रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर से शुरू होकर सभी प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर को जोड़ते हुए रेलवे लाइन पार तक किया जा रहा है। इससे यात्रियों को स्टेशन के एक छोर से दूसरे छोर तक सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
तीन दिन पूर्व ब्लॉक लेकर प्लेटफार्म नंबर एक से दो के बीच मशीनों के माध्यम से गार्डन स्थापित किए गए थे। इस सप्ताह ही प्लेटफार्म नंबर तीन से चार के बीच गार्डर लगाने की तैयारी है, इसके लिए करीब छह घंटे का ब्लॉक भी लिया जाएगा। फुट ओवरब्रिज को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा और दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा के लिए इसे लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियों से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक रामकेश मीना ने बताया कि टीम की निगरानी में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए चरणबद्ध तरीके से एफओबी निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एफओबी के निर्माण से यात्रियों के साथ ही लाइन पार जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। करीब छह घंटे का ब्लॉक लेकर प्लेटफार्म नंबर तीन से रेलवे लाइन पार तक गार्डर रखने का कार्य किया जाएगा।