फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Flag hoisting will take place at about three hundred places in the district, DM will hoist the flag at the Collectorate at eight in the morning

Hapur News: जिले में करीब तीन सौ स्थानों पर होगा ध्वजारोहण, कलक्ट्रेट पर सुबह आठ बजे झंडा फहराएंगे डीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisting will take place at about three hundred places in the district, DM will hoist the flag at the Collectorate at eight in the morning
हापुड़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में करीब 300 स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलक्ट्रेट में डीएम अभिषेक पांडेय व पुलिस लाइन में एसपी ज्ञानंजय सिंह सुबह आठ बजे तिरंगा झंडा फहराएंगे। इसके साथ अन्य सरकारी विभागोें में भी कार्यक्रम होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने चौक चौबंद व्यवस्था की है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, विकास भवन, सभी ब्लाॅक, ग्राम पंचायतों के अलावा पार्टी कार्यालयों व निजी संस्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। जिले में करीब तीन सौ सरकारी स्थानों पर ध्वजारोहण होगा। कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आजादी के उत्सव को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए जिले के सभी सरकारी कार्यालयों और महापुरुषों की प्रतिमाओं को सजाया गया। मेरठ तिराहा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर, नगर पालिका स्थित महात्मा गांधी, अतरपुरा स्थित जवाहर लाल नेहरू, अटल पार्क स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी समेत सभी प्रतिमाओं को फूल माला और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के दौरान जिले में प्रस्तावित बड़ी परियाजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा। वहीं, एसपी ज्ञानजंय सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सभी आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article