{"_id":"6538024ff75f969902001888","slug":"five-players-selected-in-national-game-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4221-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: राष्ट्रीय खेल में पांच खिलाड़ियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: राष्ट्रीय खेल में पांच खिलाड़ियों का हुआ चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। गोवा में 26 अक्तूबर से आयोजित होने वाले 37वीं राष्ट्रीय खेल में पांच खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। जिसमें तैराकी में रिया वर्मा एवं विशाल राज तोमर का राष्ट्रीय गेम्स के लिए उत्तर प्रदेश टीम में चयन हुआ है। वहीं मॉडर्न पेंटाथलान में सृष्टि भारतीबायथल के लिए, अंजलि ट्रायथल के लिए और वंश कुमार का टेट्राथलान के लिए राष्ट्रीय गेम्स में चयन हुआ है ।
प्रोत्साहन प्रकल्प के संस्थापक रामानंद राय ने बताया कि मॉडर्न पेंटाथलान में चुने गए तीनों बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं, ये खिलाड़ी न सिर्फ स्वयं परिश्रम करते हैं, बल्कि अपना खर्च भी निकालते हैं।
उपेड़ा का वंश कुमार घर का खर्च चलाने के लिए मजदूरी का कार्य करता है। वंश एसआरएस इंटर कालेज का छात्र है। जबकि सिमरौली गांव की अंजलि अपनी माता को घर में मदद करने के लिए ट्यूशन का सहारा लेती है ।
विज्ञापन
वहीं गोल मार्केट की सृष्टि भारती सोनीपत स्थित एक स्कूल में खेल शिक्षक का दायित्व निभाती है । तैराकी में प्रतिभाग करने वाली रिया वर्मा का संघर्ष भी अनुकरणीय है रिया अभी अपने खेल के बदौलत यूपी पुलिस में नियुक्त हुई है और आने वाले खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत है । इस उपलब्धि पर राजीव वर्मा, बैनर्जी भारती, सुधीर शर्मा, पंकज अग्रवाल, राजकुमार ने बधाई दी।-