{"_id":"66f1b348c024e1b4ae0cc311","slug":"five-people-including-village-head-accused-of-stealing-bricks-hapur-news-c-135-1-hpr1001-115165-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर ईंट चोरी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर ईंट चोरी करने का आरोप
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर उसकी जमीन पर रखी आठ हजार ईंट, डस्ट व रेत को खेत में डालने व कुछ ईंट चोरी करने का आरोप लगाया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव निवासी ऋषिपाल ने बताया कि गांव स्थित उसकी निजी जमीन पर आठ हजार ईंट, डस्ट व रेत पड़ी थी। छह सितंबर को गांव के ही शैलेंद्र, वीरेंद्र, लक्खा, ग्राम प्रधान कुलदीप व लीलू पंडित ने मिलकर ईंट, डस्ट व रेत को बराबर में स्थित खेत में डाल दिया। इतना ही नहीं कुछ ईंटों को आरोपियों ने चोरी भी कर लिया। जिसकी सूचना उसने डायल 112 व स्थानीय पुलिस को भी दी थी।
इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज पुलिस कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर चोरी करने, गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की धारा 303(2), 329(3), 352 व 351(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- --