फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   First come first served program began online portal.

पहले आओ पहले पाओ योजना का शुरू हुआ आनलाइन पोर्टल

Fri, 16 Sep 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 16 Sep 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
First come first served program began online portal.
उपभोक्ता ऑन लाइन कर सकेंगे आवेदन व फ्लैट का चयन - फोटो : अमर उजाला

एचपीडीए ने डिजीटल उत्तर प्रदेश के तहत आनंद विहार आवासीय योजना में समाजवादी आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन अफोर्डेबल भवनों का पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटन के लिए ऑन लाइन पोर्टल शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि समाजवादी आवासीय योजना के अंतर्गत आनंद विहार स्थित प्राधिकरण द्वारा बनाये जा रहे अफोर्डेबल भवनों को ऑन लाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन


जिसमें एकल आवेदक, संयुक्त आवेदक तथा फर्म द्वारा ऑनलाइन आवेदन के द्वारा आवास प्राप्त किए जा सकते हैं। योजना में मुख्य रूप से एक ही परिवार व समूह के व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार स्वैच्छिक रूप से आवास ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुल 396 भवन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें अभी तक 19 भवन आवंटित हुए हैं। जबकि 377 का आवंटन होना बाकी है। प्राधिकरण के सचिव विश्वजीत राय व मुख्य अभियंता एपी सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत आवंटन के पश्चात 60 दिन के अंदर समस्त अवशेष धनराशि एक मुश्त भुगतान करने पर पांच प्रतिशत छूट मिलेगी।

इस योजना के आवंटियों द्वारा पात्रता के अनुसार केंद्रीय योजना के अंतर्गत बैंक से 6 लाख रुपये तक ऋण लेने पर अधिकतम 2 लाख 20 हजार रुपये तक की कैपिटल सब्सिडी का लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर पोर्टल के माध्यम से हापुड़ निवासी दीपक भाटी को प्रथम आवंटन किया गया।


इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, अधिशासी अभियंता एसके नागर, नीरज गुप्ता, अजीत त्यागी, भूपेंद्र कुमार, विक्रम कुमार, प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य संजय यादव, मोहम्मद इमरान, राजन कश्यप उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed