{"_id":"654fa82e122b2d4fff05c2ec","slug":"fire-on-hotel-owner-hapur-news-c-138-1-pkw1001-1282-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खाने के रुपये मांगने पर ढाबा संचालक पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खाने के रुपये मांगने पर ढाबा संचालक पर चलाई गोली
Sat, 11 Nov 2023 09:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 11 Nov 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। परतापुर रोड स्थित ढाबा संचालक ने कार सवार दो युवकों पर खाने के रुपये मांगने पर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कृष्णगंज नई आबादी निवासी निवासी अय्यूब ने बताया कि वह परतापुर रोड पर रेलवे लाइन के पास ढाबा चलाता है। शुक्रवार की रात ढाबे पर अय्यूब के साथ उसका भाई याकूब भी था। आरोप है कि रात करीब आठ बजे कार सवार दो युवकों ने ढाबे पर आकर खाना खाया। रुपये मांगने पर युवकों ने खाने में कमी बताते हुए धमकी देकर चले गए। आरोप है कि रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी दोबारा ढाबे पर पहुंचे और आवाज देकर कार के पास बुलाकर गोली चला दी। गोली याकूब के पास से होकर निकल गई। शोर मचाने पर ढाबे पर खाना खा रहे लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गए। एसएचओ सुमन कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मौके से एक खोखा बरामद हुआ है। ढाबे के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।