{"_id":"68a0bb338f0e5c765d06895f","slug":"fire-in-union-bank-of-india-branch-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128820-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शॉर्ट सर्किट से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शॉर्ट सर्किट से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी आग
Sat, 16 Aug 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के मुदाफरा गांव में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बृहस्पतिवार देर रात करीब सवा 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मुदाफरा निवासी नरेश राणा के परिसर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बैंक शाखा है। देर रात करीब सवा 11 बजे बैंक में अचानक आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, इससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग लगने की जानकारी ग्राम प्रधान तमसा रानी ने दमकल विभाग को दी। जानकारी पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान बैंक की शाखा में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और उपकरण जलकर खाक हो गए। बैंक मैनेजर अनुज कुमार हूण ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। नुकसान का आकलन करने की कोशिश की जा रही है। आग लगने से बैंक की शाखा में लगे चार एयर कंडीशनर, कैशियर काउंटर, दो नोट गिनने की मशीन, दो कंप्यूटर जलकर खाक हो गए है। इसके अलावा कुछ जरूरी दस्तावेज भी जल गए।