{"_id":"67ec1c378066b8bb680b9700","slug":"fire-in-two-places-hapur-news-c-306-1-gha1001-113726-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो स्थानों पर लगी आग, 15 बकरियों की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो स्थानों पर लगी आग, 15 बकरियों की जलकर मौत
Tue, 01 Apr 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर न्यामतपुर और बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर में मंगलवार को दो घरों में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। आग लगने से रामपुर न्यामतपुर में घर में बंधी 15 बकरियों की जलकर मौत हो गई। वहीं, घर में रखा अनाज व अन्य सामान जलकर राख हो गया। जबकि सदरपुर में घरेलु सामान जल गया। ग्रामीणों ने पीडि़त परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
घटना नंबर एक
रामपुर न्यामतपुर निवासी विजेंद्र सिंह मजदूरी करने के साथ ही पशुपालन करते हैं। उन्होंने घर पर ही बकरियां पाली हुई है। मंगलवार की सुबह विजेंद्र और उनके परिवार के लोग खेत पर गेहूं की कटाई करने के लिए गए थे। इसी दौरान उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा होने से आग तेजी से फैली। जब तक ग्रामीणों ने विजेंद्र को सूचना देते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की, तब तक आग भड़क चुकी थी। जिसकी चपेट में आकर बाड़े में बंधी 15 बकरियों की मौत हो गई। इसके अलावा करीब आठ क्विंटल गेहूं, दो सिलाई मशीन, गहने, नकदी, कपड़े और अन्य सभी सामान भी जल गया। सूचना के बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
घटना नंबर दो
गांव सदरपुर निवासी ब्रहमकौर ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उनके घर के निकट किसी ने कूड़ा डाल कर आग लगाई हुई थी। उसमें से निकली चिंगारी के कारण झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार के पास खाने तक का राशन नहीं बचा है। इसलिए प्रशासनिक स्तर से इन्हें मदद दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
कोट -
तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच कराकर पीडि़त परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।