{"_id":"68752b9b1ff6f069a308750a","slug":"fire-in-battery-shop-hapur-news-c-135-1-hpr1001-127350-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बैटरी की दुकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बैटरी की दुकान में आग से लाखों का नुकसान
Mon, 14 Jul 2025 09:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 14 Jul 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला मैदान के सामने स्थित बालाजी इन्वर्टर बैटरी की दुकान में रविवार देर रात आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। दुकान बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित महेश के अनुसार देर रात करीब डेढ़ बजे दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। अग्निशमन केंद्र से पहुंचे दमकल वाहन ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि आग में इन्वर्टर, बैटरियां, वायरिंग और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। कुल नुकसान करीब ढाई लाख रुपये बताया गया है।
अग्निशमन केंद्र के प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, नहीं तो यह आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी।