फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fire broke out in electric wires, power supply disrupted

Hapur News: बिजली के तारों में लगी आग, आपूर्ति ठप हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in electric wires, power supply disrupted
ब्रजघाट। गंगानगरी स्थित मुख्य बाजार में बिजली के तारों में चिंगारी उठने के साथ भयंकर आग लग गई। आग लगने से वहां पर भगदड़ मच गई। वहीं, फाल्ट होने के बाद करीब 200 घरों की बिजली गुल हो गई। करीब घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे मुख्य बाजार में बिजली की लाइन में अचानक फाल्ट हो गया। फाल्ट होने के कारण तारों में भयंकर आग लग गई। आग लगने से तार पिघल कर गिरने लगे, इस दौरान वहां पर खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। फाल्ट होने के कारण 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मामले की जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर कर्मचारियों ने रात में ही करीब दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कराई। बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद लोगों को राहत मिली। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि फाल्ट के कारण खंभे के तार फुंक गए थे। सूचना मिलते ही निगम की टीम को मौके पर भेज कर तार बदलवा कर आपूर्ति सुचारू करा दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed