{"_id":"68f128b4f67aeb17ad0f3265","slug":"fir-on-8-accused-hapur-news-c-306-1-gha1001-118056-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सरताज हत्याकांड में आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सरताज हत्याकांड में आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Thu, 16 Oct 2025 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। जनपद मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव जिसौरा से दस दिनों से लापता हिस्ट्रीशीटर सरताज अली (46) का शव थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर के जंगल में सूखे रजबाहे में मिला था। मृतक के भाई वकील ने बुधवार शाम मुंडाली थाने में गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि घर से बुलाकर आरोपियों ने उसकी हत्या करके शव फेंक दिया था।
मृतक के भाई वकील ने बताया कि उसका भाई सरताज पांच अक्तूबर की शाम कुछ देर में लौटने की बात कहकर घर से गया था। देर शाम तक जब उसका भाई घर नहीं आया तो उसकी भाभी फरजाना ने सरताज को फोन किया तो उसने थोड़ी देर में आने की बात कही थी। लापता होने के तीन दिन बाद परिजनों ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। परिजनों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया, तब पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। मंगलवार को ही परिजन डीआईजी कलानिधि नैथानी से भी मिले थे। मंगलवार की रात को सरताज का शव रजवाहे में मिला। बुधवार की सुबह मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उसकी पहचान की। पुलिस के अनुसार मृतक मुंडाली थाने का हिस्ट्रीशीटर था। मृतक पर अलग अलग विभिन्न अपराधों में 55 से ज्यादा अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। मृतक गांव में ही खेतीबाड़ी करता था और प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करता था। उसके छह बच्चे हैं। इनमें चार बेटे और दो बेटियां हैं। भाइयों में सरताज पांचवें नंबर का था। जिसकी मौत के बाद परिजन में कोहराम मच गया है।